लखनऊ

Video: CM Yogi के पिता वाले बयान पर Akhilesh बोले- नेताजी ने हमें ऐसी शिक्षा नहीं दी है

Akhilesh Yadav Speech in Vidhan Sabha: 3 दिन बाद Akhilesh Yadav ने CM Yogi को दिया जवाब है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी के पिता के बारे में कोई कहेगा तो दूसरा भी बोलेगा स्वभाविक है।

2 min read
Feb 28, 2023
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: UP विधानसभा बजट सत्र में 3 दिन पहले CM Yogi Adityanath ने नेता प्रतिपक्ष Akhilesh Yadav को फटकार लगाई थी। इसी बीच जबर्दस्त गहमागहमी हो गई थी। इसके बाद मामला तू-तड़ाक तक पहुंच गया। CM Yogi Adityanath ने मुलायम सिंह यादव तक का जिक्र कर दिया था।

आपने कई रीति-रिवाजों का पालन नहीं किया है- अखिलेश
अब इसके बाद सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने पलटवार किया है। बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, "नेता सदन ने अगर किसी के पिता के बारे में कहा है तो दूसरा भी बोलेगा, लेकिन नेताजी ने मुझे ऐसी शिक्षा नहीं दी है। अगर आप चाहते हैं कि परंपराएं चलें तो आपको भी उन्हें मानना होगा, लेकिन आपने कई रीति-रिवाजों का पालन नहीं किया है।

अखिलेश यादव ने कहा, "नेता सदन ने जो कुछ बोला वो फ्लोर पर नहीं आना चाहिए। किसी के पिता के बारे में कोई कुछ कहेगा, तो दूसरा भी कहेगा। अगर आप परंपरा की बात कहेंगे तो आपने भी कई रीति रिवाज नहीं माने हैं लेकिन हम उस पर चर्चा करना नहीं चाहते, क्योंकि नेताजी ने हमें ऐसी शिक्षा नहीं दी है।"

यह भी पढ़ें: सहारा कंपनी के मालिक सुब्रत राय पर किसानों ने FIR दर्ज कराया, जानिए क्यों?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आरोप पर अखिलेश ने कहा, “नेता सदन ने कहा 46 में से 56 यादव SDM की भर्ती हुए। मैं जातियों के नाम पढ़ सकता हूं जिनकी भर्ती हुई थी। उस समय 2011 में 30 भर्ती हुई जिसमें यादव सिर्फ 5 थे। 2012 में 3 यादव थे। अब नेता सदन इस सूची को जारी करें। इसी समानता के लिए हम जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, यही रामराज्य है और यही समाजवाद है।

जानें क्या था मामला
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav के बीच तीखी बहस हो गई थी। जब सीएम योगी ने सदन में मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र किया, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने भी खड़े होकर स्वामी चिन्मयानंद का जिक्र कर दिया और पूछा कि वो किसके गुरु थे, उनके टोकने पर सीएम योगी ने गुस्से में कहा "शर्म तो आपको आनी चाहिए जो अपने बाप तक का सम्मान नहीं कर पाएं।”

Published on:
28 Feb 2023 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर