Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख घर के बाहर लगी बैरिकेडिंग के बीच अपने निवास से बाहर निकले। उनके घर के अंदर लगी जय प्रकाश नारायण प्रतिमा को सपा कार्यकर्ता बाहर लाए। वहीं, घर के बाहर ही प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।