26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांके बिहारी मंदिर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, इंतजामों पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने मंदिर में किए गए इंतजामों को लेकर ब्रज तीर्थ परिषद पर हमला बोला है। साथ ही श्रद्धालुओं को कोई सुविधा न देने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 20 Aug 2022, 3:46 PM IST

akhilesh_yadav_expressed_grief_over_banke_bihari_temple_accident.jpg

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही अखिलेश ने जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में किए गए इंतजामों को लेकर ब्रज तीर्थ परिषद पर हमला बोला है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए ब्रज विकास परिषद पर श्रद्धालुओं को कोई सुविधा न देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस दुर्घटना से सबक लेकर आने वाले समय में ऐसे प्रबंध किए जाएंगे जिससे भक्‍तों की संख्‍या पर नियंत्रण रखा जा सकेगा और प्रशासन आगंतुकों की संख्‍या का सही पूर्वानुमान लगा पाएगा।

यह भी पढ़े - Mathura: बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया शोक

श्रद्धालुओं को सुविधा न मिलने का आरोप लगाया

अखिलेश यादव ने बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से दो लोगों की मौत को बेहद दुःखद बताते हुए मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कामकाज पर सवाल उठाया है। पार्टी के मीडिया सेल की ओर से किए गए इस ट्वीट में आरोप लगाया गया कि सुधार के नाम पर वहां 27 करोड़ रुपए फूंक दिए जाने के बाद भी श्रद्धालुओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही। आपको बता दें कि वृंदावन में स्थित बांके बिहारी के प्रसिद्ध मंदिर में देर रात मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान दम घुटने के कारण एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि अन्य 7 लोगों की हालत बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़े - UP बोर्ड ने दी राहत, 10वीं-12वीं के रजिस्ट्रेशन में 'आधार' की अनिवार्यता खत्म की

सीएम योगी ने दुर्घटना पर जताया शोक

उधर, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हुई दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की है। घटना में घायल परिजनों का भी सीएम ने हाल जाना है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग