8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन चार छात्रनेताओं की मौत पर अखिलेश हुए भावुक, दिया बड़ा बयान

मंगलवार को जहां मध्यप्रदेश में चुनाव में अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल था, वहीं एक दुर्घटना में मारे गए चार छात्रनेताओं की खबर से सपा में दुख की लहर भी दौड़ गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Dec 12, 2018

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ. मंगलवार को जहां मध्यप्रदेश में चुनाव में अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल था, वहीं एक दुर्घटना में मारे गए चार छात्रनेताओं की खबर से सपा में दुख की लहर भी दौड़ गई थी। बुधवार को अखिलेश यादव ने इस पर गहरा दुख जताया। आपको बता दें कि मऊ में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार छात्र नेताओं की मौत हो गई। इसमें कार सवार तीन युवकों को मौके पर मौत हो गई थी तो वहीं घायल चौथे युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। मृत चारों युवक छात्र नेता के साथ ही समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की सीएम चेहरे पर मंथन के बीच अखिलेश यादव ने राज्यपाल को भेजा पत्र, कांग्रेस को समर्थन पर जारी किया अब तक का सबसे बड़ा बयान

अखिलेश ने जताया शोक-

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डी.सी.एस.के. पीजी कालेज, मऊ के छात्रनेताओं रविकांत ‘रिंकू‘, उदय प्रताप ‘साधू‘, संदीप सिंह ‘वीरू‘ तथा अभिनव यादव के कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहरा शोक जताया। उक्त चारों छात्र नेताओं की एक भीषण कार दुर्घटना के बाद उनका देहांत हो गया। अखिलेश यादव ने इस दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें- शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को जारी किया यह आदेश, कर दिया बड़ा बदलाव