25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने कहा – भाजपा सरकार की जनविरोधी साज़िशों का किया भंडाफोड़

- गरीबों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था उपलब्ध कराए सरकार - मायावती- ओबीसी, एससी/एसटी के युवाओं को उनका अधिकार दे सरकार - अजय लल्लू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 17 Mar 2021, 4:49 PM IST

1_6.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादन ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर कहा कि बैंकों की 2 दिन की हड़ताल ऐतिहासिक है क्योंकि इसने भाजपा सरकार की जनविरोधी साज़िशों का भंडाफोड़ कर दिया है। बैंककर्मी निजीकरण के ख़तरों से अच्छी तरह से वाकिफ है, क्योंकि उन्हें अपने साथ बैंकों में जमा जनता के पैसों की चिंता है, जो कल डूबे तो भाजपा कह देगी बैंकों पर हमारा नियंत्रण नहीं है।

गरीबों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था उपलब्ध कराए सरकार - मायावती
लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देेश में घातक कोरोना प्रकोप के दोबारा बढ़ने के खतरे के मद्देनजर पीएम मोदी द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों की बुलाई गई बैठक सही व स्वागतोग्य। कोरोना प्रकोप के कारण देश की आमजनता को होने वाली विभिन्न प्रकार की मुश्किलों व परेशानियों आदि को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार खासकर गरीबों, मेहनतकश लोगों व मध्यमवर्गीय परिवारों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था उपलब्ध कराएं।

ओबीसी, एससी/एसटी के युवाओं को उनका अधिकार दे सरकार - अजय लल्लू
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि वंचित समाज पढ़-लिखकर सक्षम हो रहा है तब संघ - भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। 'परमानेंट पोस्ट' को रोक विश्वविद्यालयों में वंचित समाज के नौजवानों को हाशिए पर धकेला जा रहा है। सरकार बाबा साहब के सपनों की हत्या बंद करें और ओबीसी, एससी/एसटी के युवाओं को उनका अधिकार दे।