मंदिर में जाना तो ठीक है, लेकिन प्रचार करना गलत : अखिलेश यादव
गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी द्वारा मंदिरों में दर्शन करने सवाल पर अखिलेश यादव ने सीधे-सीधे तो कुछ नहीं कहा, लेकिन भाजपा को नसीहत दे डाली। उन्होंने योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने नवरात्र का प्रचार रखा तो तमाम प्रचार कर डाला, जबकि वह खुद 15 सालों से नवरात्र का व्रत रखते हैं, लेकिन इसका वह कभी प्रचार नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर में जाना तो ठीक है, लेकिन उसका प्रचार करना ठीक नहीं है।