बता दें कि गुजरात के साबरकांठा जिले में पिछले हफ्ते 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है। एमपी, यूपी और बिहार के निवासियों पर हमले किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक इस तरह के हमले के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से वहां बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हमलों के बाद यूपी-बिहार के पांच हजार लोग गुजरात छोड़ चुके हैं।