18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के 9 साल पूरे, सीएम बोले- अब न दंगे, न कर्फ्यू का डर, रमजान और नवरात्रि साथ-साथ

UP Government 9 Years Yogi Adityanath : योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर जनता को बधाई दी।

2 min read
Google source verification

योगी आदित्यानाथ सरकार के 09 साल पूरे, PC- IANS

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कभी असीम संभावनाओं वाला यह प्रदेश किन कारणों से पिछड़ा, यह सबके सामने है।

उन्होंने कहा, 'नवरात्रि और रमजान एक साथ चल रहे हैं। अलविदा की नमाज और ईद भी आने वाली है, लेकिन कहीं कोई अशांति नहीं है। सभी पर्व शालीनता से मनाए जा रहे हैं। न कोई भय है, न तनाव, न दंगे का डर और न ही कर्फ्यू का खतरा है।'

पहले लोग पलायन को मजबूर थे - सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, 'पहले की सरकारों में लोग आत्महत्या के लिए मजबूर थे। कारीगर और श्रमिक बनकर पलायन करना पड़ता था। बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा नहीं थी और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था।' उन्होंने कहा कि नौकरी निकलते ही विवाद और अव्यवस्था खड़ी हो जाती थी, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं।

9 लाख से अधिक नौकरियां देने का दावा

सीएम योगी ने कहा, 'पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें 2 लाख से ज्यादा पुलिस भर्ती शामिल हैं। भर्ती और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई गई है।' उन्होंने कहा, 'पहले सड़कों की हालत खराब थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। कई शहरों में मेट्रो चल रही है और हवाई संपर्क बढ़ा है।'

ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य

सीएम ने कहा, '2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नए वित्तीय वर्ष के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।'

केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, '2017 से पहले प्रदेश अराजकता और गुंडाराज का केंद्र था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया और खजाना खाली छोड़ दिया था. आज वही लोग सत्ता पाने के लिए बार-बार अपना रूप बदल रहे हैं उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बन चुका है और 2027 में इससे बड़ी जीत हासिल होगी।

'पहले यूपी की पहचान खराब सड़कों से होती थी'

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'पहले जैसे ही खराब सड़क मिलती थी, लोग समझ जाते थे कि उत्तर प्रदेश आ गया है। बिजली आपूर्ति में भेदभाव होता था और स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर थीं।' उन्होंने कहा कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है और माफिया पर कार्रवाई की गई है।

कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश पाठक मंच पर बैठे मंत्री अनिल कुमार का नाम भूल गए। बाद में सहयोगी के याद दिलाने पर उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, 'गलती हो गई मंत्रीजी, क्षमा करना।' इसके बाद उन्होंने मंत्री अनिल कुमार को गले भी लगाया। इसी दौरान

पंकज चौधरी बोले- 2027 में फिर बनेगी सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, '2017 के बाद प्रदेश की पहचान बदली है। 2022 में जनता ने फिर मौका दिया और 2027 में भी सरकार बनेगी।'