13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GST निरीक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने लखनऊ के अखिल सोनी

सम्मेलन में निरीक्षक वर्ग के अन्तर राज्यीय स्थानांतरण पर प्रतिबन्ध, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, विभाग के मूलभूत संसाधनों की खस्ता हालत, समयानुसार पदोन्नति न मिलना जैसे ज्वलंत मुद्दे शामिल रहे
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hari Om Sharma

Feb 23, 2020

GST निरीक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने लखनऊ के अखिल सोनी

GST निरीक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने लखनऊ के अखिल सोनी

लखनऊ. राजधानी में आयोजित अखिल भारतीय केंद्रीय जीएसटी निरीक्षक संघ के 21 वे द्विवार्षिक सम्मलेन के दूसरे एवं समापन के दिन सभी राज्यों से आये निरीक्षक वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए कांटे के चुनाव में लखनऊ के अखिल सोनी, अखिल भारतीय केंद्रीय जी एस टी निरीक्षक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किये गए। सम्मेलन में निरीक्षक वर्ग के अन्तर राज्यीय स्थानांतरण पर प्रतिबन्ध, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, विभाग के मूलभूत संसाधनों की खस्ता हालत, समयानुसार पदोन्नति न मिलना जैसे ज्वलंत मुद्दे शामिल रहे।

अखिल भारतीय संघ के नव निर्वाचित सेक्रेटरी जनरल अनुभूति चटर्जी ने कहा कि केंद्रीय जी एस टी की सफ़लता में निरीक्षक वर्ग का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी निरीक्षक वर्ग को ये आश्वासन दिया कि दशकों से चले आ रही बदतर पदोन्नति, जैसे कि 30 वर्षो की सर्विस में केवल एक प्रमोशन, को वो नए प्रस्तावित कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में सुधार लाकर, निरीक्षक वर्ग की समयानुसार पांच पदोन्नति सुनिश्चित करवाएंगे।

देखें वीडियो...