एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान हालाकि अमर सिंह ने इस बात को खारिज नहीं किया कि वो भाजपा में जाएंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने इसका फैसला भाजपा राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित शाह पर जरूर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि "मैं बीजेपी से जुड़ूं या नहीं, लेकिन अब मोदी जी के लिए ही काम करूंगा।" पीएम मोदी द्वारा लखनऊ में अमर सिंह को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को मजबूती मिली थी। अमर सिंह ने इसपर कहा कि लखनऊ में मोदी जी का बेहतरीन भाषण सुनने के बाद मुझे वर्धा में गांधी जी की लिखी हुई बात याद आ गई। इस गुजराती के मनोभाव को मोदी जी ने समझा है। कांग्रेस के नेताओं को गांधी की लिखी गई चिट्ठी को पढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पीएम मोदी को निजी तौर पर बहुत पसंद करता हूं। मेरी आगे की जिंदगी उन्हीं के नाम है।