29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amarmani Tripathi: मधुमिता के पेट में पल रहा था अमरमणि का बच्चा, 7 महीने की प्रेगनेंट थी मधुमिता शुक्ला

Amarmani Tripathi: 9 मई, साल 2003। लखनऊ में कवयित्री मधुमिता शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। तब वो 22 साल की थीं। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Aug 25, 2023

amarmani_tripathi.jpg

Amarmani Tripathi: मधुमिता शुक्ला को गोलियों से छलनी कर दिया गया। सूचना पर पुलिस निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी पहुंची। बाहुबली नेता अमरमण‌ि त्रिपाठी और मधुमिता शुक्ला के प्रेम संबंध की जानकारी पहले से थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मधुमिता शुक्ला 7 महीने की प्रेगनेंट थीं।

मधुमिता शुक्ला लखीमपुर खीरी की रहने वाली थीं। 15-16 साल की उम्र में ही मंच पर कविता कहने लगीं। कम उम्र ही उन्होंने अपनी एक पहचान बन गई। वीर रस की कविता कहती थीं। मधुमिता शुक्ला का पूरे यूपी में एक पहलचान बन गईं। वो लखनऊ आ गईं। वो अपनी कविता से प्रधानमंत्री तक पर तंज कसती थीं। लोग उन्हें बहुत पसंद करने लगे।


लखनऊ में ही मधुमिता शुक्ला का संपर्क बाहुबली और बड़े नेताओं में शुमार अमरमणि त्रिपाठी से हुई। अमरमणि त्रिपाठी के घर वाले भी मधुमिता की कतिवाओं को खूब पसंद करते थे। जब भी कविता कहती थीं तो उनके घर वाले भी मधुमिता को सुनने के लिए पहुंच जाते थे। धीरे-धीरे मधुमिता का अमरमणि त्रिपाठी के घर आना-जाना हो गया। इसी दौरान मधुमिता और अमरमणि त्रिपाठी एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया।

DNA जांच में अमरमणि त्रिपाठी का निकला बच्‍चा
अमरमणि त्रिपाठी कद्दावर मंत्री थे। बाहुबलि के रूप में उनकी गिनती होती थी। मधुमिता हत्याकांड की जांच मायावती ने CBCID को सौंप दी थी। मधु‌मिता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव को गृह जनपद लखीमपुर भेज दिया। शव रास्ते में ही था तभी पुलिस अधिकारी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लिखी एक लाइन पर पड़ी। ‌जिस पर लिखा था कि मधुमिता गर्भवती थी। अधिकारियों ने शव को तुरंत वापस ले जाकर दोबारा जांच करवाई। DNA जांच हुई। सामने आया कि मधुमिता के पेट में पल रहा बच्चा अमरमणि ‌त्रिपाठी का था।

कोर्ट ने अमरमणि शुक्ला और उनकी पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई
जैसे ही ये बात सामने आई यूपी में हड़कंप मच गया। विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया। बसपा सरकार ने जांच को CBI को सौंप दिया। गवाहों को धमकाने के आरोप लगे। तब इस केस को देहरादून की फास्ट ट्रैक कोर्ट भेज दिया गया। जांच में अमरमणि की पत्नी का भी नाम सामने आया। देहरादून की विशेष कोर्ट ने अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि समेत 4 लोगों को दोषी माना और उम्र कैद की सजा सुना दी।

Story Loader