भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी में मौजूद है। उन्होंने इस मौके पर शहीदों की भूमि को नमन कर के कहा कि आजादी के लिए करोड़ो बलिदानियों ने बलिदान दिया है। बीजेपी की तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ता सभी बलिदानियों के स्मारक पर जाएंगे।
अमित शाह ने यहां कर्म भूमि से राष्ट्रवाद का बजाया बिगुल। शहीदो की मूर्तियों पर उन्होंने माल्यारपण किया और कहा कि शहीदों की भूमि को नमन करता हूं। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि शहीदों की भूमि को शत-शत नमन करता हूं, 70 सालों में देश काफी आगे बढ़ा है। बलिदानियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान से ही देश की आजादी मिली है। देश के कोने-कोने में बलिदानियों ने बलिदान दिए हैं। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी जी सभी का योगदान देश की आजादी में रहा है।
उन्होंने कहा कि अशफाकउल्ल खां का पराक्रम भी बहुत बड़ा है। सालों-सालों तक काकोरी शहीद स्मारक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। अंग्रेजी हुकूमत को काकोरी कांड ने हिलाया। चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद विस्मिल का काफी पराक्रम था।
नौजवानों को प्रोस्ताहित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारकों पर नौजवान और नेता जाएं। सभी बलिदानियों के स्मारकों पर कार्यकर्ता भी जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि नेता और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा लेकर जाएंगे स्मारकों में जाएंगे।
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में काम नहीं किया। बिजली, पानी, सड़क के लिए लोग परेशान है। केंद्र में रहकर कांग्रेस ने खजाना लूटा है।
अमित शाह ने इसके बाद सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की
कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, यूपी में जंगलराज है। सपा सरकार में
गुंडाराज चल रहा है। वहीं बसपा पर भी हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि बसपा सिर्फ अपना विकास करेगी। भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास है। भाजपा अगर यूपी में आई तो काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा।