
सहालग सीजन की खरीदारी।
मकर संक्रांति से मलमास (खरमास) तो समाप्त हो गया था लेकिन अभी 13 दिन और शादी की शहनाइयां बजने का इंतजार करना होगा। शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण जनवरी में कोई लग्न मुहूर्त नहीं है। हालांकि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त में तगड़ा सहालग रहेगा। है। इसके उदित होने के बाद 4 फरवरी को सीजन का पहला सहालग होगा। पूरे साल में 53 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद शादी विवाह की शुरुआत हो जाती है। वहीं जिन परिवारों में फरवरी माह में शादियां हैं उन्होंने खरीदारी प्रारंभ कर दी है, जिसके चलते बाजार फिर से गुलजार होने लगे हैं। खरीदारी के लिए 23 जनवरी को वसंत पंचमी, रवि परिघ और शिव योग, 25 जनवरी को रवि योग, 27 व 28 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग, 29 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र, जया एकादशी, 1 फरवरी को रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, 2 फरवरी को सोम पुष्य जैसे विशेष योग भी पडऩे जा रहे हैं।
ये रहेंगे 2026 में विवाह मुहूर्त
विवाह के अबूझ मुहूर्त
23 जनवरी : वसंत पंचमी
19 फरवरी : फुलेरा दूज
26 मार्च : रामनवमी
19 अप्रैल : अक्षय तृतीया
25 अप्रैल : जानकी नवमी
1 मई : पीपल पूर्णिमा
25 मई : गंगा दशहरा
22 जुलाई : भड़लिया नवमी
20 नवंबर : देवउठनी एकादशी
2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त: कब हैं और कब नहीं?
विवाह के लिए सही मुहूर्त का चयन करना बहुत अहम है, क्योंकि यह जीवन भर के रिश्ते की शुरुआत होती है। हर वर्ष के साथ विवाह के शुभ मुहूर्तों में बदलाव आता है और इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही शादी के सारे इंतजाम किए जाते हैं। खासकर जब महंगे विवाह स्थल पहले ही बुक हो जाते हैं, तो मुहूर्त की सही जानकारी पहले से होना बहुत आवश्यक है। ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के अनुसार, 2026 में कई विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ खास समय होते हैं जब शादी का मुहूर्त नहीं बनता। विशेष रूप से 15 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक धनु मलमास चल रहा है और 13 दिसंबर से 29 जनवरी 2026 तक शुक्र तारा अस्त रहेगा, जिससे 3 फरवरी 2026 तक कोई शुभ विवाह मुहूर्त नहीं होगा।
फरवरी 2026 से लेकर दिसंबर 2026 तक पडऩे वाले शुभ मुहूर्त
इन विशेष समय पर विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे
सराफा बाजार में खरीदारी का दौर
भले ही सोना और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हों लेकिन सहालग सीजन के चलते सराफा बाजार में खरीदारी का दौर दिखने लगा है। सोना-चांदी व्यवसायी संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि शादी-विवाह के लिए हल्के गहने खरीदार पसंद कर रहे हैं। कैटरर्स खुशी जैन ने बताया कि वसंत पंचमी की काफी बुकिंग हैं और फरवरी माह पूरी तरह से बुक है।
Published on:
22 Jan 2026 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
