
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-c पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है। PET-2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। यह एक वर्ष यानी 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक साल के लिए मान्य होगा। आवेदन आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर लिया जाएगा। प्रत्येक गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। वर्ष 2022 की परीक्षा में 37.58 लाख ने आवेदन किया था। इसके लिए आवेदन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 6 सितंबर तक किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित किसी बोर्ड या निगम या किसी अन्य कानूनी निकाय के सभी समूह ‘ग के पदों पर भी लागू होंगे। राज्य सरकार अधिसूचित किसी पद को आयोग के कार्य क्षेत्र से हटा और जोड़ सकती है। ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में पीईटी-2022 के लिए आवेदन किया गया था, वे इसके नंबर के आधार पर पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की सभी सूचनाएं स्वत: प्रदर्शित हो जाएंगी।
अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग 185 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति 95 रुपये और दिव्यांगजन के लिए 25 रुपये शुल्क रखा गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिकों, कुशल खिलाड़ियों व महिलाओं के लिए ऊपर के क्रम से अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देय होगा।
इस एग्जाम में प्रत्येक गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी। दो घंटे की परीक्षा में 100 सवाल 100 अंकों के होंगे। इसमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, मानव विज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचना, ग्राफ की व्याख्या व विश्लेषण के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।
आवेदन के लिए हाईस्कूल, समकक्ष या उससे उच्च शैक्षिक अर्हता वाले पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि से पहले परीक्षा पास करना जरूरी होगा। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष वाले पात्र माने जाएंगे। आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वर्ष 2022 की परीक्षा में 37.58 लाख ने आवेदन किया था। इसके लिए आवेदन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 6 सितंबर तक किया जाएगा।
Published on:
01 Aug 2023 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
