2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप पी रहे है बेल का जूस, तो हो जाए सावधान, बिगड़ सकती है सेहत

अगर आप पी रहे है बेल का जूस, तो हो जाए सावधान, बिगड़ सकती है सेहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 27 Apr 2018, 2:39 PM IST

bael juice

लखनऊ. बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है। इसका फल बाहर से बहुत कठोर होता है, वहीं अंदर का हिस्सा मुलायम व गूदेदार होता है। यह सब जानते है कि बेल का फल हामरे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है, पर जितना ये फायदे मंद है उतना ही नुकसानदायक भी। डॉक्टर मानते हैं कि अधिक मात्रा में बेल का सेवन पेट में होने वाली समस्याओं का एक कारण बन सकता है।

गोमती नगर निवासी हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. नूतन सिंह बताती हैं कि यह संभव हो सकता है कि आपके शरीर को बेल से एलर्जी हो तो अगर आपने आज तक बेल के फल का सेवन नहीं किया है तो इससे पहले थोड़ा सा खा कर चेक करें। आइए जानते है बेल से होने वाले नुकसानों को..

बेल से होने वाले नुकसान

डॉ. नूतन कहती हैं कि पोषण संबंधी स्वास्थ्य लाभ और औषधीय लाभ होने के बावजूद, बेल खाने में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता भी होती है क्योंकि इससे कुछ दुष्प्रभाव और नुकसान हो सकते हैं।


1. अत्यधिक खपत से पेट में दर्द, सूजन, पेट फूलना, पेट परेशान, कब्ज और अन्य पाचन विकार हो सकते हैं।
2. यह गैस्ट्रिक मुसीबतों से पीड़ित लोगों द्वारा टाला जाना चाहिए।
3. बिना किसी ब्रेक के लगातार रोज़ाना लेने पर आंतों की पिस्टलास्टिक आंदोलनों को परेशान कर सकता है। बेल के पत्तों में टैनिन होते हैं, जो लंबे समय तक उपयोग करने पर कार्सिनजनिक प्रभाव डालते हैं और गर्भवती महिलाओं में गर्भपात कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों रहे दूर

डॉ. नूतन का कहना है कि बेशक बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदा करता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए क्यों कि इसको बनाते समय इसमें चीनी डाली जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं या इसकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों के लिए भी बेल का शरबत नहीं है।

कार्डियाक पेशेंट हैं तो बिल्कुल ना लें बेल का शरबत। अगर आप बेल का शबरत ले रहे हैं तो डॉक्टर से जरूर बात करें। दरअसल, बेल का शरबत बॉडी को वॉटर लेवल चेंज करता है।