8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday October 2022 : जल्दी निपटा लें जरूरी काम, इतने दिन बंद रहेंगी बैंक की सेवाएं

Bank Holiday October 2022 : अक्टूबर के महीने में कुछ छुट्टियां बीत गई हैं, जबकि कुछ अभी भी बकाया हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम को फटाफट निपटा लें।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Oct 18, 2022

bank_holidays_october_2022_in_up_bank_will_remain_close_for_6_days_in_up.png

Bank Holiday October 2022 : इस साल अक्टूबर का महीना अपने साथ कई त्योहारों को लेकर आया है। जिनमें एक के बाद एक कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐस में कई सारी छुट्टियां भी एक साथ ही पड़ रही हैं। जिनमें बैंक की छुट्टियों के नाम भी शामिल हैं। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के साथ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पूरे महीने की बात की जाए तो बैंकों में 21 दिन की छुट्टियां रही हैं। इनमें से कुछ बीत गई हैं, जबकि कुछ अभी भी बकाया हैं। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़े जरूरी काम को कराने की सोच रहे हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर उन्हें फटाफट निपटा लें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस महीने दीवाली और भाई दूज के मौके पर बैंक बंद ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े - UPPCL Recruitment 2022: UPPCL में आवेदन करने का कल आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

इसी सप्ताह से शुरू होंगी छुट्टियां

वैसे तो पूरे देश में एक साथ छुट्टियां नहीं पड़ती हैं। केवल राष्ट्रीय अवकाश और शनिवार (दूसरे और चौथे), रविवार को ही सभी बैंकों में ताला लगा रहता है। बाकी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती हैं। जिस प्रदेश में जो त्योहार पड़ता है, उसी हिसाब से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर आज, 18 अक्टूबर से बात करें तो अगले 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंकों पर ताले लटके रहेंगे तो त्योहारों के चलते एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। इसलिए पहले से ही जरूरत के अनुसार कैश का इंतजाम कर लें, ताकि त्योहार या फिर अचानक आवश्यकता पड़ने पर परेशानी न हो।

यह भी पढ़े - दीवाली से पहले ये बिजनेस आइडिया आपको कर देगा मालामाल, होगी नोटों की बारिश

26 और 27 को भी बंद रहेंगे बैंक

गौरतलब है कि आने वाले दिनों में 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है, जिस दिन पूरे देश में एक साथ बैंकों की छुट्टी रहेगी। यह राष्ट्रीय अवकाश में आता है। इसके बाद 23 अक्टूबर को रविवार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 अक्टूबर को दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 25 अक्टूबर को भी लक्ष्मी पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस और 27 अक्टूबर को भाई दूज, भाई बिज पर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।