25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस के मामले में कई अभिनेताओं से आगे हैं टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली, जानिये एक फिल्म के कितने करती हैं चार्ज

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस और बोल्ड अदाओं को लिए जानी जाती हैं। हालांकि, सिनेमा में आने से पहले उन्होंने टीवी में काम किया था लेकिन भोजपुरी फिल्मों का रुख करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 5 Mar 2022, 8:48 AM IST

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Films Fees Lifestyle

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Films Fees Lifestyle

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस और बोल्ड अदाओं को लिए जानी जाती हैं। हालांकि, सिनेमा में आने से पहले उन्होंने टीवी में काम किया था लेकिन भोजपुरी फिल्मों का रुख करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री (Amrapali Dubey Films) में काम किए तकरीबन आठ साल हो गए हैं और इस इंडस्ट्री में कम ही समय में उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। वह एक हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं।

टीवी सीरियल के बाद फिल्मों में किया काम

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी, 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। गोरखपुर में स्कूलिंग के बाद आम्रपाली अपने दादाजी के पास मुंबई आ गई थीं। यहीं से उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन किया। लेकिन एक्टिंग की तरफ रुझान के चलते उन्होंने ऑडिशन देने भी शुरू कर दिए। टीवी सीरियल के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। आम्रपाली अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: सदाबहार हैं शंकर महादेवन के ये गाने, म्यूजिकल वीडियो चार्ट्स में आज भी टॉप पर

सुपरस्टार निरहुआ के साथ हिट रही जोड़ी

'निरहुआ हिंदुस्तानी' से 2014 में आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म में उनकी जोड़ी सुपरस्टार निरहुआ के साथ खूब हिट रही। इसके बाद उन्होंने निरहुआ के साथ तकरीबन दो दर्जन से भी अधिक फिल्मों में काम किया और ये सब सुपरहिट रहीं। हाल ही में उनका होली सॉन्ग बहुत वायरल हुआ है। आज के टाइम में आम्रपाली अब भोजपुरी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं और वह 8 से 10 लाख रुपए प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा ऐड, ब्रैंड प्रमोशन आदि से भी कमाई करती हैं।