4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की लेडी सिंघम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इनकी बचपन की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर अबतक कई भोजपुरी सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में प्यारी सी मासूम बच्ची अपने भाई बहनों के साथ शॉर्ट्स और दो चोटी में नजर आ रही है। बच्ची की क्यूटनेस लोगों के दिलों को छू रही है। ये बच्ची आज भोजपुरी की क्वीन एक्ट्रेस के नाम से मशहूर है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Feb 14, 2022

rani_chartgee.jpg

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व अभिनेत्री अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही भोजपुरी सेलेब्स सोशल मीडिया में भी खूब धमाल मचाये रहते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर भोजपुरी सितारों की बचपन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। भोजपुर सेलेब्स को चाहने वाले फैंस को भी अपने पसंदीदा स्टार की पुरानी और बचपन की तस्वीरें को देखना खूब भा रहा है। सोशल मीडिया में अबतक कई सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस फोटो में प्यारी सी मासूम बच्ची अपने भाई बहनों के साथ शॉर्ट्स और दो चोटी में नजर आ रही है। बच्ची की क्यूटनेस लोगों के दिलों को छू रही है। कैमरे के सामने पोज दे रही ये बच्ची आज भोजपुरी की क्वीन एक्ट्रेस के नाम से मशहूर है। आइए हम आपको बता देते है कि ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि दबंग भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी हैं।

लोगों के लिए पहचान पाना है मुश्किल

हालांकि भोजपुरी क्वीन एक्ट्रेस की इस फोटो को देख कुछ लोगों के लिए पहचान पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर ये है कौन। तो वहीं इस अभिनेत्री के कुछ फैंस ने उन्हें पहचान भी लिया कि ये रानी चटर्जी हैं। हर कोई अपनी चहेती अभिनेत्री रानी की मासूमियत का कायल होता हुआ नजर आ रहा है।

मनोज तिवारी के साथ की थी पहली फिल्म

आपको बता दें कि रानी चटर्जी ने सिनेमा जगत में 19 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। रानी चटर्जी की जब उम्र महज 16 साल थी, तब उनकी पहली फिल्म भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी के साथ 'ससुरा बड़ा सतावेला' था। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद रानी का नाम पूरे इंडस्ट्री में लोग जानने लगे। रानी एक के बाद एक फिल्में करती गईं और दोबारा मुड़ के कभी पीछे नहीं देखा।

ये भी पढ़े: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बोल्ड पोज देकर फैंस के दिलों में लगाई आग, नागिन रूप देख हुए दीवाने

सिंगल लीड एक्ट्रेस के तौर पर किया फिल्मों में काम

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ अभी तक 3988 से अधिक पोस्ट किए हैं। ये तस्वीरें भी रानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। रानी चटर्जी ने फीमेल सिंघम के तौर पर भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाई है। रानी भोजपुरी की एक मात्र हीरोइन हैं, जिन्होंने सिंगल लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म में काम किया है।