
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्त फैन फालोइंग है। भोजुपरी सिनेमा में कदम रखने के बाद से ही काजल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें भोजपुरी फिल्मों के चाहने वाले दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। काजल जितनी खूबसूरती के लोग जितने दिवाने हैं उतनी रुपहले पर्दे पर उनकी अदाकारी भी पसंद की जाती है।
काजल ने साल 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘रिहाई’ से डेब्यू किया था। इसके बाद काजल ने बहुत सी फिल्मों में काम किया और कई हिट फिल्में भी दी। काजल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और बहुत कम उम्र में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था। उस समय काजल केवल 11 साल की थी।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाला यादव निरहुआ और काजल राघवानी का गाना "माई रे बथता कमरिया" खूब हिट हुआ था। यह गाना फिल्म पटना से पाकिस्तान का है। गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने गाया है। गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने दिया है।
Published on:
07 Nov 2021 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
