4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘सईया के रोटी’ को मिले 100 मिलियन व्यूज,देखिये मस्त वीडियो

S4U के संजय यादव के दफ्तर में हुई सक्सेस पार्टी  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 16, 2022

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'सईया के रोटी' को मिले 100 मिलियन व्यूज,देखिये मस्त वीडियो

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'सईया के रोटी' को मिले 100 मिलियन व्यूज,देखिये मस्त वीडियो

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की सक्सेस मशीन खेसारीलाल यादव का गाना 'सईया के रोटी' ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बाद आज इस गाने की सक्सेस पार्टी मुंबई में भव्य हुई। इस गाने को 100 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके बाद आज S4U भोजपुरी के दफ्तर में संजय यादव के साथ खेसारीलाल यादव ने केक काट कर यह जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस चैनल से धमाकेदार गाने आते रहेंगे। दर्शकों के प्यार ने हमें और अच्छा करने को प्रेरित किया है.

https://www.youtube.com/watch?v=RzAye3BkCL0

चैनल के ओनर संजय यादव ने कहा कि हमने बेहतर सोच के साथ इस चैनल का निर्माण किया है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एवरग्रीन सिंगर हैं। इस गाने की सक्सेस में उनका बेहद योगदान रहा है। हम आने वाले दिनों में ऐसे और कई गाने लेकर आने वाले हैं। साथ ही नये सिंगर को भी हम अपने चैनल पर मौका दे रहे हैं, ताकि उनकी प्रतिभा को भी पहचान मिले। उन्होंने बताया कि गाना 'सईया के रोटी' को 100 मिलियन व्यूज मिले है। यह गाना अभी यूट्यूब पर 46 वें नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके लिए आभार. हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आपका प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=RzAye3BkCL0

आपको बता दें कि यह गाना S4U भोजपुरी से रिलीज हुई थी। इस गाने को खेसारीलाल यादव और अनुपमा यादव ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने तैयार किया है. म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल है. पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। प्रोड्यूसर संजय यादव हैं। इस अवसर पर विशाल भगत ,विवेक सिंह , संजय सिंह, अखिलेश कश्यप ,संजय भूषन पटियाला ,शिवा देवनाथ आदी उपस्थित थे।