11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी और ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में डाला डेरा, राजभर और बीजेपी के गठबंधन को लेकर अटकलें हुई तेज

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो सुहेलदेव समाज पार्टी जल्द ही बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jul 04, 2023

op_rajbhar.jpg

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर

UP Politics: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। इसके बाद से यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो यूपी में भी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का कुनबा जल्द ही बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, ब्रजेश पाठक की दिल्ली में अमित शाह से इस सिलसिले में सोमवार को बात हो गई है। अब पार्टी के पूरे हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही गठबंधन पर मुहर लग जाएगी। प्रदेश नेतृत्व में सुभासपा को लेकर मन पहले ही बन चुका था। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ धर्मपाल सिंह काफी पहले से इस ऑपरेशन में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खजाना मार्केट में भीषण आग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां
गृहमंत्री से मिल चुके हैं राजभर

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सपा से नाता तोड़ने वाले राजभर बीते कई दिनों में काफी मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करते दिखाई दिए हैं। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी समर्थन किया था। वहीं, सूत्रों का दावा है कि पिछले महीने ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर दिल्ली दौरे पर गए थे, जहां उनकी मुकालात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो चुकी है।

इन सीटों पर बीजेपी को मिलेगा फायदा
सूत्रों की मानें तो एनडीएम में शामिल होने के बाद सुभासपा प्रमुख को योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके बेटे अरविंद राजभर को बसपा से हारी हुई गाजीपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि राजभर से गठबंधन करने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को घोसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़ सहित पूर्वी यूपी की अन्य सीटों पर फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर के लिए कहां गया मायावती का दलित प्रेम, जानलेवा हमला के बाद नहीं लिया हालचाल