Fire In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक बार फिर भीषण आग देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर को आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित खजाना मार्केट के सामने केके कॉम्पलेक्स में आग लग गई। यह आग केके कॉम्पलेक्स के दूसरे मंजिल पर मौजूद कपड़े के शोरूम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।