28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP PRD Force: जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 16 लाख रुपए तक मिलेगा दुर्घटना बीमा, ये सभी सुविधाएं होंगी निशुल्क

Lucknow News: डॉ नवनीत सहगल ने बताया कि केनरा बैंक में पीआरडी जवानों और उनके परिवार का खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाएगा और मानदेय उसी खाते में जाएगा। खाता धारकों को अधिकतम तीन लाख रुपए की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Virat Sharma

•

Updated: 29 Jun 2023, 3:38 PM IST

UP PRD Force: PRD जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी 16 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा, ये सभी सुविधाएं होंगी निशुल्क

PRD के जवान

UP PRD Force: प्रदेश में कार्यरत 32 हजार PRD जवानों का 16 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा होगा। इसके लिए जवानों को सिल्वर कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत जवान की पत्नी भी दुर्घटना बीमा के तहत कवर रहेंगी। यही नहीं जवानों का अलग से एक लाख रुपए का टर्म लाइफ इन्श्योरेंस होगा। इसके अंतर्गत सामान्य मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही उन्हें इन्स्टेंट ओवर ड्राफ्ट की फैसेलिटी भी दी जाएगी। पीआरडी जवानों को यह सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी।

पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को मिलेगी निशुल्क सुविधाएं

इसको लेकर अपर मुख्य सचिव खेल और युवा कल्याण डॉ नवनीत सहगल ने केनरा बैंक के साथ समझौता किया। बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में अपर मुख्य सचिव एवं कैनरा बैंक के उप महाप्रबंधक अंचल कार्यालय लखनऊ के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 32 हजार पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को विभिन्न प्रकार की निशुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा

डॉ नवनीत सहगल ने बताया कि केनरा बैंक में पीआरडी जवानों और उनके परिवार का खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाएगा और मानदेय उसी खाते में जाएगा। खाता धारकों को अधिकतम तीन लाख रुपए की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगा और धनराशि निकालने पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा।

जवानों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा

डॉ सहगल ने बताया कि पीआरडी जवानों और उनकी पत्नी को लॉकर सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। शेयर ट्रेडिंग के लिए निशुल्क डीमैट एकाउंट खोलने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 200 लीफ तक चेकबुक फ्री मिलेगी। डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा।