
File Photo
Army Recruitment: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी यूपी में एक बार फिर सेना भर्ती रैली आयोजित होनी है। जिसमें युवाओं को देश सेवा करने और अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा। अगले महीने 20 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। अगले साल 16 जनवरी तक 6 स्थानों पर सेना भर्ती रैली आयोजित होनी है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
यूपी के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को बैठक में यह जानकारी दी है। शुक्रवार को एक सरकारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अग्नीपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई है।
इन जिलों में आयोजित होंगी भर्तियां
यूपी के मुख्य सचिव डीएम मिश्रा ने कहा कि आगामी 20 जुलाई 2023 से 16 जनवरी 2020 तक की अवधि में प्रदेश की राजधानी लखनऊ, आगरा, फतेहगढ़, बड़ौत, गोरखपुर और अमेठी अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
सेना भर्ती में कोई समस्या नहीं हो समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान कावड़ यात्रा भी हो रही है। इन दोनों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
Published on:
30 Jun 2023, 6:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.