25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…तो भाजपा में टूट गए उम्र के बंधन, इन्हें भी मिला टिकट

70 साल से ऊपर को टिकट, बाहर से आने वालों में भी संकोच नहीं

3 min read
Google source verification

image

Sanjeev Mishra

Jan 16, 2017

Satyadev Pachauri

Satyadev Pachauri

कानपुर.
भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण में इस बार उम्र के बंधन टूट गए हैं। कहा जा रहा था कि पार्टी 70 साल से ऊपर वालों को टिकट नहीं देगी, किन्तु पहली ही सूची में कानपुर के गोविंद नगर से टिकट पाने वाले सत्यदेव पचौरी 71साल के होने वाले हैं। इसी तरह बाहर से आने वालों को टिकट देने में भी पार्टी ने कोई संकोच नहीं किया है।


सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने जो पहली सूची जारी की है, उसमें कानपुर के वर्तमान विधायकों को भी टिकट दिया गया है। गोविंद नगर से सत्यदेव पचौरी, महाराजपुर से सतीश महाना, आर्यनगर से सलिल विश्नोई व कैंट से रघुनंदन भदौरिया पुनः टिकट पाने में कामयाब हो गए हैं। इनमें से पचौरी के टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति थी। दरअसल 16 फरवरी 1946 को जन्मे सत्यदेव पचौरी अगले माह 71 साल के हो जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा था कि उन्हें 70 वर्ष से अधिक आयु का होने के कारण इस बार टिकट नहीं मिला था। अब उन्हें टिकट मिल जाने के बाद स्थितियां बदल गय़ी हैं। अब अन्य बुजुर्ग भी मजबूती से टिकट की दावेदारी में जुट गए हैं।

भाजपा ने बाहर से आए लोगों को टिकट देने में भी कोई गुरेज नहीं किय़ा है। दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह आगरा की बाह सीट से टिकट पा गयी हैं। इसी तरह कई अन्य बाहरी लोगों को टिकट मिले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी की अगली सूचियों में भी यही प्रक्रिया जाी रहेगी।


ये हैं प्रत्याशी

बेहट -महावीर राणा, नकुड़- धर्मसिंह सैनी, सहारनपुर नगर -राजीव गुम्बर, सहारनपुर -विजेन्द्र कश्यप, देवबंद -बृजेश सिंह, रामपुर मनि. (सु.) -विनोद तेजियान, गंगोह -प्रदीप चौधरी, थाना भवन -सुरेश राणा, शामली -तेजेन्द्र निर्वाल, बुढ़ाना - उमेश मलिक, चर्थावल -विजय कश्यप, पुरकाजी सुरक्षित -प्रमोद उटवाल, मुजफ्फर नगर -कपिलदेव अग्रवाल, खतौली -विक्रम सैनी, नजीबाबाद -राजीव अग्रवाल, नगीना सुरक्षित -ओमवती, धामपुर -अशोक राणा, नहटौर सुरक्षित -ओमकुमार, बिजनौर- शुची चौधरी, चांदपुर -कमलेश सैनी, नूरपुर -लोकेंद्र चौहान, ठाकुरद्वारा -राजपाल सिंह चौहान, मुरादाबाद ग्रामीण -हरिओम शर्मा, मुरादाबाद नगर -रीतेश गुप्ता, चंदौसी सुरक्षित - गुलाबो देवी, असमोली - अवधेश यादव, बिलारी - सुरेश सैनी, स्वार -लक्ष्मी सैनी, चमरौआ - मोहन लोधी, बिलासपुर -बल्देव सिंह ओलख, मिलक सुरक्षित -राजबाला, दनौरा सुरक्षित -राजीव तरारा, अमरोहा - डॉ.केएस सैनी, हसनपुर -महेंद्र खड़गवंशी, सिवालखास -जितेंद्र सतबई, सरधना- संगीत सोम, हस्तिनापुर सुरक्षित - दिनेश खटिक, किठौर -सत्यवीर त्यागी, मेरठ -लक्ष्मीकांत वाजपेई, मेरठ दक्षिण - सोमेंद्र तोमर, छपरौली -सत्येंद्र तुगाना, बड़ौत - केपी मलिक, बागपत -योगेश धामा, लोनी - नंद किशोर गूजर, मुरादनगर -अजीतपाल त्यागी, गाजियाबाद -अतुल गर्ग, मोदी नगर- डॉ.मंजू सीवाज, धौलाना - रमेश तोमर, हापुड़ सुरक्षित -विजयपाल आढती, जेवर-धीरेंद्र सिंह, सिकंदराबाद -विमला सोलंकी, बुलंदशहर -वीरेंद्र सिरोही, स्याना- देवेंद्र लोधी, अनूपशहर - संजय शर्मा, शिका रपुर -अनिल शर्मा, खुर्जा सुरक्षित -अनूप वाल्मीकि, बरौली -दलवीर सिंह, अतरौली - संदीप सिंह, छर्रा - रवीन्द्र पाल, कोल - अनिल परासर, अलीगढ़ - संजीव राजा, इगलास सुरक्षित - राजवीर दिलेर, सादाबाद - प्रीति चौधरी, सिकंदरा राउ - वीरेंद्र राणा, छाता- लक्ष्मी नारायण चौधरी, माठ - एसके शर्मा, गोवर्धन - मेघश्याम सिंह, बलदेव सुरक्षित - पूरण प्रकाश, इत्मादपुर- रामप्रताप चौहान, आगरा कैट सुरक्षित - जीएस धर्मेश, आगरा दक्षिण - योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर - जगन प्रकाश गर्ग, आगरा ग्रामीण सुरक्षित - हेमलता दिवाकर, फतेहपुर सीकरी - उदयभान सिंह, फतेहाबाद - जितेंद्र वर्मा, बाह - रानी पक्षालिका, टूंडला सुरक्षित - एसपी सिंह बघेल, जसराणा - रामगोपाल पप्पू, फीरोजाबाद - मनीस असीजा, शिकोहाबाद - डॉ.मुकेश वर्मा, सिरसागंज - जयवीर सिंह, कासगंज - देवेंद्र लोधी, अलीगंज - सत्यपाल राठौर, एटा -विपिन वर्मा, मारहरा - वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर सुरक्षित - संजीव दिवाकर, मैनपुरी सदर - अशोक चौहान, भोगांव - ममता सिंह, किसनी सुरक्षित - सुनील इंजीनियर, गुन्नौर - अजीत राजू यादव, बिसौली सुरक्षित - कुशाग्र सागर, बदायूं - महेश गुप्ता, शेखूपुर - धर्मेश शाक्य, बहेड़ी -छत्रपाल गंगवार, मीरगंज - डॉ.डीसी वर्मा, भोजीपुरी - बहोरन लाल मौर्य, नवाबगंज - केसर सिंह, फरीदपुर सुरक्षित - श्यामबिहारी, बिथरी चयनपुर - राजेश मिश्रा पप्पू भरथोल, बरेली - डॉ.अरुण सक्सेना, बरेली कैंट - राजेश अग्रवाल, आंवला - धर्मपाल सिंह, पीलीभीत - संजय गंगवार, बरखेड़ा - किशनलाल राजपूत, पूरनपुर सुरक्षित - बाबूराम पासवान, बीसलपुर - रामशरण वर्मा, कटरा- वीर विक्रम सिंह प्रिंस, जलालाबाद - मनोज कश्यप, तिलहन - रोशनलाल वर्मा, पुवायां सुरक्षित - नीरज पासी, शाहजहांपुर - सुरेश खन्ना, ददरौल - मानवेंद्र सिंह, पलिया - रोमी साहनी, गोला गोकर्णनाथ - अरविंद गिरी, श्रीनगर सुरक्षित - मंजू त्यागी, धौरहरा - बाला प्रसाद, कस्ता सुरक्षित - सौरभ सिंह, मोहम्मदी - लोकेंद्र प्रताप सिंह, उन्नाव - पंकज गुप्ता, गोविंद नगर - सत्यदेव पचौरी, आर्य नगर - विश्नोई, कानपुर कैंट - रघुनंदन भदौरिया, महाराजपुर - सतीश महाना, झांसी - रवि शर्मा, फतेहपुर - विक्रम सिंह, खागा सुरक्षित - कृष्णा पासवान, रुदौली - रामचंद्र यादव, कैसरगंज - मुकुटबिहारी वर्मा, कटरा बाजार - बावन सिंह, बांसी - जयप्रताप सिंह, गोरखपुर - राधा मोहन अग्रवाल, खजनी सुरक्षित - संत प्रसाद, फाजिल नगर - गंगा सिंह कुशवाहा, देवरिया - जन्मेजय सिंह, फेफना - उपेंद्र तिवारी, मुंगरा बादशाहपुर - सीमा देवी।



ये भी पढ़ें

image