scriptभाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की एक और सूची की जारी, इस केंद्रीय मंत्री को दी यूपी की जिम्मेदारी | BJP declares a central minister as UP Lok Sabha chunav Prabhari | Patrika News

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की एक और सूची की जारी, इस केंद्रीय मंत्री को दी यूपी की जिम्मेदारी

locationलखनऊPublished: Jan 05, 2019 09:41:52 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ राज्यों के चुनाव प्रभारियों व उप प्रभारियों का ऐलान किया है।

2019 election

2019 election

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी। हाल ही में भाजपा ने 18 राज्यों में चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए थे। वहीं आज फिर एक और सूची जारी हुई है जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ राज्यों के चुनाव प्रभारियों व उप प्रभारियों का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सपा महासचिव ने दिया बयान

शनिवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने तमिलनाडू, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में प्रभारी और उप प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले गोवर्धन झड़फिया को भी यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था वहीं नरोत्तम मिश्रा का सह-प्रभारी बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- HAL पर पहली बार आई बहुत बड़ी मुसीबत, लेना पड़ गया इतने हजार करोड़ रुपए का उधार

कौन है जगत प्रसाद नड्डा-

जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। जगत प्रकाश नड्डा का ताल्लुक भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य से है। वहां की राजनीति में वह अब भी सक्रिय हैं। अपनी काबिलियत के दम पर जगत प्रकार नड्डा ने आज बीजेपी पार्टी में अपना एक ऊंचा कद बनाया है। वह वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1081563537967906816?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो