लखनऊ . भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रथम चरण निर्वाचन में महापौर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। पांच नगरनिगमों के भाजपा प्रत्याशी घोषित किये गए।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश निकाय निर्वाचन प्रभारी जे0पी0एस0 राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर मेरठ एवं आगरा के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की।
श्री राठौर ने बताया कि गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय, मेरठ से श्रीमती कान्ता कर्दम एवं आगरा से नवीन जैन को महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गये।