प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण के साथ सत्ता संरक्षित अपराध की पोषक रही है और यही कारण है कि लचर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में अपराधीराज स्थापित करने का पाप कर चुकी है। अपराधी संरक्षण की नीति से प्रदेश में न ही निवेश हुआ और न ही रोजगार के अवसर सृजित हो सके। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी। हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप ही सरकार की मंशा होना चाहिए थी जिसमें शस्त्र लाइसेंस अपराध पीड़ितों को प्रदान किये जाते, लेकिन सपा-बसपा की सरकारों में बिना किसी नीति के अपनों को शस्त्र लाइसेंस बांट दिये गये।
मायावती-अखिलेश के गठबंधन पर हमला