
उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। इन सीटों के लिए सपा के ऐलान के बाद आज भाजपा अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा अपने खेमे से किन चेहरों को उतरती है। गौरतलब है की राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 31 मई तक किए जाएंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की भाजपा आरपीएन सिंह, राधामोहन दास अग्रवाल, बाबूराम निषाद, लक्ष्मीकांत वाजपेई सहित कई अन्य जाने माने चेहरों को राज्यसभा भेज सकती है।
आठ सीटों पर जीत के आसार
बता दें कि यूपी में 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 255 और उसके सहयोगी दल को मिलाकर कुल 273 विधायक हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के एक प्रत्याशी को जीतने के लिए कम से कम 34 विधायक के वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में माना जा रहा है की भाजपा राज्यसभा की 11 सीटों में से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को जीता सकती है।
भेजी गई नामों की लिस्ट
खबर ये भी कि यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इन 8 सीटों के लिए 15 से ज्यादा नामों की लिस्ट भाजपा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजी है। इस बीच चर्चा ये भी है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। इसके अलावा ब्राह्मण कोटे से लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अलावा डा. दिनेश शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के नाम भी चर्चा में हैं।
पिछली बार थी इतनी सीटें
गौरतलब है की राज्यसभा की खाली होने वाली 11 सीटों में से पिछली बार भाजपा की पांच सपा की तीन, बसपा की दो और कांग्रेस की एक सीट थी। इस बार राजनैतिक परिस्थितियां बदली हुई हैं। संख्या बल भाजपा और सपा के ही पास है। सपा पहले ही तीन प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में आठ सीटें भाजपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
Published on:
28 May 2022 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
