2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘व्यापारी कल्याण कोष‘ से दूर होंगी व्यपारियों की समस्याएं: बीजेपी

‘व्यापारी कल्याण कोष‘ से दूर होंगी व्यपारियों की समस्याएं: बीजेपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 1 Jan 2019, 5:08 PM IST

BJP

BJP

लखनऊ. बीजेपी ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ‘व्यापारी कल्याण कोष‘ के गठन का निर्णय एक स्वागतयोग्य कदम बताया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल व्यापारियों को कार्य करने योग्य अनुकूल माहौल मिलेगा बल्कि उनका किसी भी प्रकार का शोषण नही हो सकेगा। पिछली सपा और बसपा की सरकारों ने व्यापारियों के शोषण की अभूतपुर्व गाथा लिखी थी। इन विपक्षी सरकारों में व्यापारी अपराधियों के निशाने पर थे। अवैध वसूली चरम पर थी।


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार न केवल व्यापारियों को अपराधियों से सुरक्षा दी गयी बल्कि उन्हें अलग-अलग स्तर पर सहूलियतें प्रदान की गयीं। इसका असर ये हुआ कि सपा-बसपा की सरकारों में व्यापारी यूपी से पलायन करने को मजबूर था, वहीं भाजपा सरकार में दूसरे प्रदेशों से व्यापारी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट में एक लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर होना इसका प्रमाण है।


प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसानों के लिए भी भाजपा सरकार ने कृषि योग्य अनुकूल सुविधाएं प्रदान की हैं। सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी। उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सुरक्षित व्यापारी और खुशहाल किसान ही एक उन्नत प्रदेश की पहचान है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश