4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बीजेपी के इस नेता के आवास में हुई बड़ी चोरी

- बीजेपी प्रवक्ता हीरो वाजपेई के लखनऊ स्थित आवास में चोरी - सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बीजेपी के इस नेता के आवास में हुई बड़ी चोरी

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बीजेपी के इस नेता के आवास में हुई बड़ी चोरी

लखनऊ. पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली (Arun Jaitley) के सांसद प्रतिनिधि व यूपी बीजेपी (BJP) प्रवक्ता हीरो वाजपेई की गाड़ी लखनऊ स्थित उनके आवास से चोरी हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब हीरो वाजपेई, अरूण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद हुई है। यूपी बीजेपी प्रवक्ता हीरो वाजपेइ ने गाड़ी चोरी होने की एफआईआर गोमती नगर थाने में दर्ज कराई।

गौरतलब है कि 24 अगस्त को अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिससे कि उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली काफी समय से एक के बाद एक बीमारी से लड़ रहे थे। बीमारी की ही वजह से उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 न लड़ने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू, की गई यह व्यवस्था