18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Atal Bihari Vajpayee पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती से BJP ने शुरू किया ‘चंदा अभियान’, 5 चुनावी राज्यों में बदलाव

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन मनाकर भाजपा उन्हें याद कर रही है। वहीं 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन वाले दिन से 'स्पेशल माइक्रो डोनेशन कैम्प' की शुरुआत भी की जा रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Dec 25, 2021

Atal Bihari Vajpayee Donation Camp

Atal Bihari Vajpayee Donation Camp

लखनऊ.Atal Bihari Vajpayee पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा ने विशेष चंदा अभियान की शुरूआत कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ' स्पेशल माइक्रो डोनेशन कैंपेन ' नाम से इस विशेष अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का चंदा स्वयं देने और लोगों से दिलवाने को भी कहा है। उन्होंने चंदे के तौर पर पार्टी फंड में स्वयं 1000 रुपये का दान देकर इस अभियान की शुरूआत की।

Atal Bihari Vajpayee बर्थ डे पर शुरू हुआ चन्दा कैम्पेन,

जेपी नड्डा ने इस विशेष चंदा अभियान को लॉन्च करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, अटल जी की जयंती यानि आज 25 दिसंबर से लेकर दीन दयाल जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी , 2022 तक भाजपा स्पेशल माइक्रो डोनेशन कैंपेन चला रही है। आपका समर्थन उस पार्टी को मजबूत करेगा जो हमेशा भारत को पहले रखती है।

Micro Donation Camp

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लिखे पत्र को ट्विटर पर सार्वजनिक करते हुए नड्डा ने लिखा, हमारे कार्यकर्ता इस माइक्रो डोनेशन अभियान के जरिए लाखों लोगों से जुड़ेंगे। नमो एप में डोनेशन मॉड्यूल के माध्यम से चंदा लेंगे। मैं दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए लोगों का आशीर्वाद चाहता हूं।

5 राज्यों में चलेगा चुनावी अभियान

देश भर में आम लोगों के साथ जुड़कर उन्हें भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के लिहाज से इस अभियान को काफी अहम माना जा रहा है। खासतौर से 5 चुनावी राज्यों में इस अभियान से भाजपा को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है इसलिए पार्टी कार्यकतार्ओं और नेताओं को बढ़-चढ़कर इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के मकसद से नड्डा ने अपने पत्र में लिखा, इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और उन्हें चंदा देने के लिए प्रेरित करने वाले कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर पहचान मिलेगी और उन्हें जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।