7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की यूपी में सबसे बड़ी बैठक, जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार को भाजपा की कार्यकारिणी कार्य समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी और स्मृति ईरानी समेत यूपी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Jul 14, 2024

BJP State Working Committe Meeting

BJP State Working Committe Meeting

कार्यकारिणी कार्य समिति की बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा के साथ-साथ कई और मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को 90 बार गिराया है और आज प्रजातंत्र की दुहाई देने में लगे हैं।

राहुल गांधी- प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना

जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना उन्हें पढ़ा लिखा अनपढ़ बताया। नड्डा ने बताया कि एक बार फिर से 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। जो भी लोग उछल-कूद करने का प्रयास कर रहे हैं मुझे लगता है कि दोबारा इनको मौका नहीं मिलने वाला है।

जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा, ‘लोगों ने भ्रम फैलाने की कोशिश की कि संविधान खत्म हो जाएगा लेकिन संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का काम किसका है? कौन सी पार्टी है जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कह दिया था कि प्रधानमंत्री का चुनाव गलत है? उन्होंने यह भी कहा कि ये संविधान बदल देते हैं और इमरजेंसी लगा देते हैं संविधान के साथ प्रजातंत्र की भी हत्या करते हैं। 90 बार कांग्रेस पार्टी ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है'।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बुलडोजर एक्शन का अनोखा विरोध, दर्जनों मकान मालिकों ने घरों के सामने चिपकाया पन्ना


उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा ने 10 साल सिर्फ जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाया वह भी सदन में बोलकर लगाया कि यह अस्थाई है और इसको हटा दिया जाएगा। विपक्ष आज प्रजातंत्र की दुहाई देने में लगा हुआ है। ये संविधान के रक्षक बन गए हैं जबकि संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा तो उसकी धज्जियां उड़ाकर आंध्र प्रदेश में एक बार नहीं चार बार धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया जाता है’।

भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव को किया सावधान

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव को सावधान करते हुए कहा, ‘मैं आपको सावधान कर रहा हूं। ये कांग्रेस भस्मासुर है और बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस पार्टी की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बुजुर्गों को तोहफा, इस पेंशन योजना में दी छूट

10 सीट पर जीत का संकल्प

बैठक में UP लोकसभा में हार पर चर्चा के साथ-साथ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लेने का अनुरोध भी किया। चौधरी ने कहा कि ‘आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि 10 विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनावों में शत-प्रतिशत विजय हासिल करेंगे’।

कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता

चौधरी ने कहा, ‘हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर-घर प्रत्येक मतदाता तक जाएंगे। सरकार के अंत्योदय योजनाओं का प्रचार करेंगे और विपक्ष के झूठ व अफवाहों का पर्दाफाश करेंगे। मैं अध्यक्ष के रूप में आपको आश्वस्त करता हूं कि कार्यकर्ता का सम्मान हमारी प्राथमिकता है, हमने अपने जीवन काल में कार्यकर्ता आधारित संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है। अपने कार्यकर्ता के सम्मान को लेकर हमने कोई समझौता नहीं किया। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’