
Medicine Prices Hike: कंपनियों ने हाल में बड़ी संख्या में दवा की कीमतों में पांच से लेकर 27 रुपये तक इजाफा किया गया है। डायजीन 100 एमएल सिरप 7 रुपये महंगा किया गया है। ब्लड प्रेशर की दवा 27 रुपये बढ़ाई गई। बुखार की दवा जीरोडॉल एमआर की कीमत में 11 रुपये का इजाफा है। इटीजोल में सात रुपये की वृद्धि है।
लखनऊ के दवा कारोबारियों का कहना है कि हाल के कुछ माह में माल-भाड़ा ढुलाई और दवा निर्माण के इस्तेमाल में आने वाला कैमिकल महंगा हुआ। कुछ रसायन निर्माण में मामूली वृद्धि हुई, जिनका प्रयोग चंद दवा में होता है। इसके बावजूद कंपनियां कमाई के लालच में दवा की कीमतें बढ़ा रही हैं। हालांकि दवा पैकिंग बेहतर बनाने का कंपनियां प्रयास कर रही हैं। संभव है इसका असर हो।
एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि तय से अधिक कीमत में दवा बिक्री की शिकायत नहीं मिली है। ऐसा होता है तो स्टोर संचालक पर कठोर कार्रवाई होगी। लगातार स्टोर पर एफएसडीए की टीमें जाकर निगरानी कर रही हैं।
Updated on:
28 Jul 2024 08:50 am
Published on:
28 Jul 2024 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
