18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शायद आपने इस रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप के बारे में कभी नहीं सुना होगा, 10 लाख में 4 लोगों में होता है

एक ऐसा ब्लड ग्रुप भी है जो ओ निगेटिव से भी ज्यादा रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप है 

2 min read
Google source verification

image

Rohit Singh

Jul 23, 2016

Thalassemia

Thalassemia

लखनऊ।
सलमान खान की मूवी सुल्तान तो आपने देखी ही होगी। जिसमें सलमान खान का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव होता है। जिसे अमूमन रेयर ब्लड ग्रुप माना जाता है लेकिन शायद ये जानकर आपको हैरानी होगी कि एक ऐसा ब्लड ग्रुप भी है जो ओ निगेटिव से भी ज्यादा रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप है। शायद आपने इसका नाम भी कभी नहीं सुना होगा। इस ब्लड ग्रुप का नाम 'बॉम्बे ब्लड टाइप' है।


रेयर ऑफ द रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप है बॉम्बे ब्लड टाइप

h antigen

बॉम्बे ब्लड टाइप रेयर ऑफ़ द रेयरेस्ट ब्लड टाइप है। विश्व में कुल जनसंख्या में सिर्फ 0.0004 फीसदी लोगों के भीतर ये ब्लड टाइप पाया जाता है। इसे सबसे पहले साल 1952 में डॉक्टर वाई जी भिड़े ने खोजा था।

एंटीजेन (H) बनाता है इसे रेयर

blood group

ब्लड टाइप के भीतर पाए जाने वाले फेनोटाइप रिएक्शन के बाद पता चला कि इसके भीतर एक एंटीजेन - एच (H) पाया जाता है। यह इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। यह खुद में रेयर मामला था। चूंकि इसे दुनिया में सबसे पहले बॉम्बे के भीतर पाया गया था इसलिए इसका नाम बॉम्बे ब्लड टाइप पड़ गया।

नहीं है रक्त लेना संभव
इस ब्लड ग्रुप के शख्स किसी भी ABO फेनोटाइप रिम में आने वाले सदस्य को रक्त दे सकते हैं, लेकिन उनके लिए रक्त लेना संभव नहीं है। वे सिर्फ अपने ग्रुप के सदस्यों का ही रक्त ले सकते है।


केजीएमयू ब्लड बैंक में दो नाम दर्ज
केजीएमयू की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि बॉम्बे ब्लड टाइप रेयर ऑफ द रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप है। अभी तक केजीएमयू की ब्लड बैंक में इस ब्लड टाइप के केवल दो लोगों के नाम दर्ज हैं। इसके अलावा बलरामपुर, लोहिया सहित अन्य ब्लड बैंकों में इस ब्लड ग्रुप से जुड़ा एक भी केस नहीं मिला।