अचानक से मेले में मच गई हलचल, सभी लोग चिल्लाने लगे बचाओ – बचाओ मामला था सोमवार की देर रात करीब चालीस फीट ऊंचे टावर झूले का ब्रेक फंस जाने से एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। देर रात नीचे आते समय झूले का ब्रेक फंस गया। जिससे करीब चार फिट ऊपर झूला घूमता ही रहा।
यह भी पढ़े : फर्जी स्कूलों के खिलाफ फिर चलेगा अभियान, जानिए नई नीति
इसी दौरान सेफ्टी बेल्ट हटा देने से झूले पर सवार सीतापुर के सिधौली निवासी विशाल राजपूत पुत्र रामचन्द्र नीचे गिरकर घायल हो गया। हड़बड़ाहट में एक-दो और लोग मामूली घायल हो गये। बाद में सबको सुरक्षित उतारा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल को सीएचसी भेजा गया।