
Harpal Singh Joined BJP
Harpal Singh Joined BJP: अमरोहा के पूर्व विधायक और बहुजन समाज पार्टी के नेता हरपाल सिंह ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। हरपाल सिंह के भाजपा में शामिल होते ही राजनितिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि आज लखनऊ स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित गंगेश्वरी विधानसभा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
बसपा से भाजपा में आए हरपाल सिंह पहले भाजपा के बड़े नेता थे। साल 2022 में उन्होंने विधान सभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का हाथ थाम लिया। इसके बाद वो बहुजन समाज पार्टी (BSP) में चले गए। बुधवार को पुनः उनकी भाजपा में घरवापसी हुई है।
साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरपाल सिंह बसपा के प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के राजीव तरारा चुनाव मैदान में उतरे थे। राजीव ने हरपाल को करारी शिकस्त दी थी। विधायक बनने से पहले हरपाल सिंह भाजपा के गजरौला पालिका के चेयरमैन रहे हैं।
संबंधित विषय:
Published on:
23 Oct 2024 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
PM नरेन्द्र मोदी
