25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका की सक्रियता के बाद जागी माया, भेजा प्रतिनिधिमंडल, अरुण वाल्मीकि के परिवार को मुआवजा दिलाएंगी प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए मैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से बात करूंगी। पीड़ित परिवार की एक बेटी का रिश्ता भरतपुर राजस्थान से जुड़ा हुआ है मैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से बात कर परिवार को मुआवजा दिलाऊंगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 21, 2021

maya.jpg

,,

लखनऊ। पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद विपक्ष योगी सरकार को घेरने का काम कर रहा है। कांग्रेस के बाद अब बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल अरुण वाल्मीकी के परिवार से मिलने आगरा जाएगा। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आगरा पहुंची थी वहीं अब बसपा प्रमुख मायावती ने अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल आगरा भेजा है। मायावती के निर्देशों पर बसपा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आगरा पहुंचेंगे।

हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद प्रियंका को मिली थी आगरा जाने की अनुमति

लखनऊ से आगरा जा रही प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर रोक लिया था इसके बाद प्रियंका गांधी व पुलिस कर्मचारियों के बीच में कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया व पुलिस लाइन ले गई। पुलिस लाइन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए योगी सरकार ने प्रियंका सहित पांच लोगों के आगरा जाने की अनुमति दी थी।

परिवार को न्याया दिलाने का हर संभव करूंगी प्रयास: प्रियंका

अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने की बात कही है। आगरा पहुंची प्रियंका गांधी ने सफाई कर्मचारी अरुण की पत्नी और मां से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि इतनी बड़ी घटना पर योगी और मोदी सरकार ने क्या किया और भाजपा किस तरह का देश बनाना चाहती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि गरीब परिवार के साथ अत्याचार हो रहा है और सरकार सो रही है।

मुआवजे के लिए अशोक गहलोत से बात करूंगी: प्रियंका

अरुण के परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए मैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से बात करूंगी। पीड़ित परिवार की एक बेटी का रिश्ता भरतपुर राजस्थान से जुड़ा हुआ है ऐसे में मैं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से बात कर परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास करूंगी।

लखीमपुर की घटना पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। उत्तर प्रदेश में गरीबों और पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा लेकिन सरकार चुप बैठी है। उत्तर प्रदेश में किसी के लिए न्याय नहीं है। प्रदेश में सिर्फ भाजपा के मंत्री व नेताओं के बेटों को बचाया जा रहा है जो अपराधी हैं।