2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा ने सबको सुरक्षा का वादा कर लगाई आवाज, बहनजी को आने दो

मायावती के चुनाव अभियान में सबको सुरक्षा व सहयोग का वादा

2 min read
Google source verification

image

Sanjeev Mishra

Jan 09, 2017

BSP Slogans

BSP Slogans

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट घोषित कर बाजी मारने वाली बहुजन समाज पार्टी इस बार प्रचार अभियान में भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती। जहां समाजवादी पार्टी आपसी खींचतान में उलझी है, भाजपा टिकट नहीं तय कर पा रही है और कांग्रेस गठबंधन का इंतजार कर रही है, बसपा ने अभियान के लिए पोस्टर्स की पहली सीरीज भी जारी कर दी है। इसमें सबको सुरक्षा का वायदा करने के साथ 'बहन जी को आने दो' स्लोगन दिया गया है।

बसपा मुखिया मायावती इस चुनाव में हर मोर्चे पर अव्वल रहने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं। यही कारण है कि जो पोस्टर जारी किये गए हैं, उनमें प्रोफेशनल्स की भरपूर मदद लेने के साथ नारों का चयन भी जनाकांक्षाओं के साथ सामाजिक ताने-बाने को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी वर्गों को निश्चिंत रहने का आश्वासन देते ये पोस्टर बस बहनजी की सरकार बन जाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाने का वादा करते नजर आ रहे हैं।

BSP Slogans

महिला सुरक्षा को समर्पित पोस्टर में 'बेटियों को मुस्कुराने दो, बहनजी को आने दो' नारा लिखा है, वहीं गांवों से जुड़ाव स्थापित करने को 'गांव खुशहाल बनाने को, बहनजी को आने दो' नारा दिया गया है। एक पोस्टर 'सर्वजन को सम्मान दिलाने को, बहनजी को आने दो' नारे के साथ समाज के सभी वर्गों को सम्मान का वादा कर रहा है, तो धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंता दर्शाते हुए 'नई रोशनी दिखाने को, बहनजी को आने दो' नारा दिया गया है। निर्दोषों को जेल भेजे जाने का दर्द दर्शाते पोस्टर में निर्दोषों को आंसू न बहाने देने की बात है तो छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगाने का वादा भी किया गया है। गरीब महिलाओं की मजबूती का भरोसा दिलाने के साथ बुजुर्गों की उपेक्षाओं को खत्म करने की बात भी ये पोस्टर कर रहे हैं।

सुख शांति के लिए मांगे वोट
हर पोस्टर में मायावती के चित्र के साथ उत्तर प्रदेश के सुख, शांति और प्रगतिशील भविष्य के लिए बसपा को वोट देने की अपील की गयी है। हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते बड़े चित्र के साथ मायावती की फोटो तो है, परंतु पार्टी का चुनाव चिह्न हाथी बहुत छोटा बनाया गया है। जल्द ही ये पोस्टर प्रदेश की दीवारों के साथ सोशल मीडिया पर दिखने लगेंगे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader