
बिहार के बक्सर जिले में असम जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन(North East Express Train) बेपटरी हो गई। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली ये ट्रेन रात करीब 9 डीरेल हो गई। इस हादसे में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के समय के कई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
इस हादसे में घायल करीब 100 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यहां भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे(Union Minister Ashwini Chaubey) ने आगे कहा, “यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। आसपास के अस्पतालों को भी जानकारी दी गई। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह की जांच पड़ताल जारी है।
बिहार के रघुनाथ पुर स्टेशन(Raghunathpur station) पर हुए रेल हादसे से रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले। लखनऊ की भी कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं। आज यानी गुरुवार को लखनऊ से रवाना हुई कोटा पटना एक्सप्रेस और इंदौर पटना एक्सप्रेस को दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन गया होकर पटना भेजा जाएगा।
इसी तरह ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस को भी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सासाराम आरा पाटलिपुत्र और हाजीपुर के रास्ते भेजा गया।
Updated on:
12 Oct 2023 10:16 am
Published on:
12 Oct 2023 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
