4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं को लेकर जाएं: आजाद

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के संग निकाय चुनाव को लेकर की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Virat Sharma

Apr 13, 2023

अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं को लेकर जाएं: आजाद

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के संग बैठक की जिसमें विभिन्न निगम, बोर्ड और आयोग के चेयरमैन और अन्य सदस्य मौजूद रहें।

बता दें कि इस बैठक में यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों को निकाय चुनाव में मजबूती से लगने का आवाहन किया।

निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

इस बैठक में खास तौर पर अल्पसंख्यक बाहुल्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में विशेष जनसंपर्क अभियान कर अल्पसंख्यक समाज के बीच में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया। तो वहीं उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी टिकट देने के विचार में है।

इसके अलावा योगी सरकार द्वारा बुनकरों को विद्युत रेट में फ्लैट बिजली बिल देने की घोषणा के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता फैलाने का आवाहन किया।