लखनऊ

शादी तय होते ही व्हाट्सएप पर वायरल हुई तस्वीरें, दर्ज हुआ मुकदमा

भाई को भेजी आपत्तिजनक फोटो घर में मचा कोहराम, शादी तय होने के बाद आया प्रेमी का सच। पुलिस ने लिया एक्शन।

less than 1 minute read
Nov 10, 2023
युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल

सोशल मीडिया में एक युवती की फोटो वायरल की गई। आरोपी ने युवती के भाई के व्हाट्सएप पर भी आपत्तिजनक फोटो भेजी। भाई के विरोध पर आरोपी ने रिश्ता दूसरी जगह तय करने पर एतराज जताया। इसके बाद युवती के भाई ने अलीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।


सेक्टर- ई निवासी युवक की बहन का रिश्ता तय हो चुका है। कुछ वक्त बाद शादी है। बीते कुछ दिनों से युवक मोबाइल पर बहन की आपत्तिजनक फोटो भेजी जाने लगी। व्हाट्सएप भेजने वाले नम्बर पर युवक ने के कॉल कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि युक्ती का रिश्ता तुम लोगों ने दूसरी जगह तय कर दिया। अब अंजाम भुगतना होगा।

आरोपी ने युवती की फोटो मंगेतर के नम्बर पर भेजने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर अलीगंज नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया।

Published on:
10 Nov 2023 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर