12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज CBI अखिलेश यादव से कर सकती है पूछताछ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने CBI को लेटर लिखकर पूछे ये सवाल

Illegal Mining Case: CBI आज लखनऊ में अखिलेश यादव से पूछताछ कर सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने लेटर में लिखा है कि लखनऊ आकर या वीडियो कॉफ्रेंस‌िंग से बयान लीज‌िए। जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Mar 01, 2024

cbi.jpg

cbi

Illegal Mining Case: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) खनन घोटाले में सीबीआई के सम्मन पर बृहस्पतिवार को जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि उन्होंने सीबीआई को पत्र के जरिए जवाब भेजा है। सूत्रों के अनुसार उन्हााांने सीबीआई (CBI) को जांच में सहयोग करने का आश्वासन देने के साथ सवाल पूछा कि आखिर उन्हें चुनाव से पहले नोटिस क्यों भेजा गया है? उन्होंने लखनऊ में अथवा वीडियो कॉंफ्रे‌ंसिंग के जर‌िए बयान दर्ज करने की बात लिखी है। सीबीआई को जवाब भेजने की पुष्टि अखिलेश यादव ने खुद भी की है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी यूपी में सहयोगी दलों को 6 सीट देगी! जानें जयंत और ओपी राजभर को मिलेगी कितनी सीटें

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव ने सीबीआई (CBI) को लेटर लिखकर सवाल पूछा कि उन्हें चुनाव पहले नोटिस क्यों भेजा गया है। साल 2019 के बाद 5 साल तक उनसे काई जानकारी क्यों नहीं मांग गई? सीबीआई(CBI) आखिरकार उनसे इस मामले में क्या जानकारी हासिल करना चाहती है, जिसके लिए उन्हें बतौर गवाह बुलाया गया है।

यूपी की ताजा खबरें: UP News in Hindi

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सीबीआई का कागज आया था। मैंने जवाब भेज दिया है। लेटर में क्या लिखा है? यह आप लोग नोटिस भेजने वाले से पता कर लीज‌िए। लीक करने का काम हम नहीं, भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय सबसे अधिक कमजोर है। वह संवैधानिक संसथाओं का अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है।


सीबीआई (CBI) ने अखिलेश यादव को बतौर गवाह बुलाया है, इसलिए वह लखनऊ में आकर पूछताछ कर सकती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज होना मुश्किल माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो सीबीआई अखिलेश को 15 दिन बाद फिर से नोटिस देकर तलब कर सकती है।

इसके बावजूद यदि वह दिल्ली जाकर जांच एजेंसी को अपना बयान नहीं देते हैं तो जांच अधिकारी लखनऊ आकर उनका बयान दर्ज कर सकता है। उनके बयान में अगर सीबीआई को कोई नया तथ्य हाथ लगा तो इस मामले की जांच नया मोड़ ले सकती है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश से खनन पट्टों के आवंटन को लेकर पंचम तल पर किए गये फैसलों के बारे में सवाल पूछे जाने हैं।