3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादव सिंह की बीवी पर आई नई आफत, सीबीआई और ईडी जारी करवाएगी लुकआउट नोटिस

यादव सिंह की बीवी पर आई नई आफत, सीबीआई और ईडी जारी करवाएगी लुकआउट नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 2:30 PM IST

cbi

cbi

लखनऊ. नोएडा विकास प्राधिकरण के दागी चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी मुश्किलें अौर अधिक बढ़ती नजर आ रही हैं। कुसुमलता को पकड़ने में सीबीआई की नाकामयाबी के अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तारी की कोशिश करने जा रहा है। ईडी कुसुमलता के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट लेने जा रही है। इसके साथ ही सीबीआई और ईडी मिलकर कुसुमलता के खिलाफ रेड कॉर्नर और लुक आउट नोटिस भी जारी करवाएंगे।

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे से पहले लड़की को पुलिस के सामने किया प्रपोज, इसके बाद हुआ ये

जानिए पूरा मामला

जानकारी हो कि सीबीआई ने यादव सिंह सहित कई निजी फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि यादव सिंह ने निजी फर्मों को ठेके देने के एवज में मोटी रिश्वत ऐंठी। पत्नी कुसुमलता और बेटे सनी यादव के नाम की संपत्तियों और कंपनियों के जरिए भी पैसा जुटाया गया। इनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। ईडी की ओर से इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए कुसुमलता से पूछताछ करना जरूरी है। इसलिए ईडी की टीम कुसुमलता के खिलाफ वॉरंट जारी करवाने जा रही है। सीबीआई लंबे समय से कुसुमलता की तलाश में कई जगह छापेमारी कर 15 बार वॉरंट जारी करवा चुकी है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

पत्नी अौर बेटे के नाम पर की संपत्ति

सीबीआई ने जब इस बात की पड़ताल की तो पता चला यादव सिंह ने काली कमाई उनकी पत्नी अौर बेटे सनी के नाम है। ईडी अब तक यादव सिंह की 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर चुकी है, लेकिन कुसुमलता को लाख कोशिशों के बाद भी ढूंढ नहीं पाई है। कुसुमलता को पेश करने में नाकामी के चलते सीबीआई को कई बार कोर्ट में फटकार भी लगाई जा चुकी है। जांच एजेंसियों के अधिकारियों को आशंका है कि कुसुमलता विदेश भाग गई है।