नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत दिव्यगिरी महाराज ने मुख्य मंच से माँ गोमती की महा आरती की। पंडित शिवानंद व पंडित शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व में सभी वेदियों पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती में जगदीश गुप्त "अग्रहरि", अमित गुप्ता, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश गुप्ता, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र,दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीरज निषात, विक्की कश्यप, दिनेश शर्मा, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण, रामप्रिये झा, आदित्य मिश्र, मुकेश, गजेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता ,कृष्णा सिंह की अहम भूमिका रही।