4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सादगी से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती : अखिलेश यादव

सीतावनी के नाम से जाना जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 13, 2019

Chief Minister Akhilesh Yadav

Chief Minister Akhilesh Yadav

लखनऊ ,समाजवादी पार्टी मुख्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व Chief Minister Akhilesh Yadav ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।Akhilesh Yadav ने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को संस्कृत भाषा के पहले महाकाव्य के रचयिता महिर्ष वाल्मीकि जी की जयंती पर बधाई दी।

Akhilesh Yadav ने कहा कि वाल्मीकि जयंती का उत्सव एक महान संत को श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपनी सीमाओं को जीत लिया और अपनी शिक्षाओं से सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की महान रचना रामायण राम के जीवन पर पहला महाकाव्य है। इन्हीं के आश्रम में देवी सीता ने अपने दोनों पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया था। जिमकार्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल में स्थित इनके आश्रम को सीतावनी के नाम से जाना जाता है।

Akhilesh Yadav ने कहा कि जनश्रुति के अनुसार वाल्मीकि जी का मूल नाम रत्नाकर था। जन्म के बाद इनका अपहरण भीलों ने कर लिया जिससे वे उनके गलत कामों में शरीक हो गए थे। बाद में उनके जीवन में परिवर्तन आया और वे साहित्य जगत में अमर हो गए।