
File phoot of Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से कामना भी की है कि, उन्हें दीर्घायु करें। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि, सामाजिक मूल्यों के लिए ये संगठन हमेशा आगे बढ़ता रहे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ट्वीट को किया। ये ट्वीट उस समय आया जब रायपुर में संघ की बड़ी बैठक हो रही है। हाल ही में संघ की ओर से भाजपा संगठन में काम करने वाले संगठन महामंत्रियों को बदल दिया है। जिसमें कई ऐसे भी राज्य हैं, जहां आगामी कुछ ही महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि सांगठनिक तौर पर ये बड़े फेर बदल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी दिखाई दे रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा
"आदरणीय श्री मोहनभागवत जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनायें।एक मार्गदर्शक के रूप में आपका मार्गदर्शन राष्ट्र नवनिर्माण के लिए प्रेरणादायी है।मैं आपके स्वस्थ,सुखद और चिरायु जीवन की कामना करता हूँ।"
Yogi Adityanath Tweet on RSS Chief Mohan Bhagwat
'अखंड भारत' का ध्येय लिए, भारत के सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के संवर्धन हेतु सेवारत विश्व के सबसे बड़े संगठन @RSSorg के माननीय सरसंघचालक आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना है।
आपको बताते चले कि, संघ प्रमुख के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी जिसके अब राजनीतिक निहितार्थ भी तलाशे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से सामाजिक और सांस्कृतिक तौर पर काम करती हुई दिखाई दे रही है।
त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से बनें विश्वसनीय मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के भूमाफियाओं पर कडा एक्शन और तेजी से निर्णय लेने की क्षमताओं की वजह से कम समय में ही देश भर में तेजस्वी मुख्यमंत्री की पहचान रखने वाले बन गए हैं।
मुस्लिम विरोधी छवि ने दिखाया कट्टर हिन्दू वादी नेता
योगी आदित्यनाथ की कट्टर मुस्लिम विरोधी छवि ने ही उन्हें कट्टर हिंदुवादी बड़े नेता के तौर पर स्थापित किया है। जबकि कल्याण सिंह के बाद पीएम मोदी को ही इस प्रकार से देखा जा रहा था।लेकिन तेज निर्णय लेने वाले इस प्रकार से कट्टर हिंदुवादी नेता और सफल मुखयमन्त्री के तौर पर योगी को देखा जा रहा है।
Published on:
11 Sept 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
