वहीं, बसपा के प्रदर्शन के दयाशंकर की पत्नी, बहन और बेटी के बारे में अमर्यादित लगाए गए नारों को लेकर भाजपा समर्थकों में खासा रोष है। इन टिप्पणियों को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और व्हाट्सएप एवं ट्विटर पर बसपा की खूब आलोचना हो रही है। नाराजगी का इजहार करते हुए भाजपा भी सूबे में प्रदर्शन कर रही है।