26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम अखिलेश चुनाव जीते तो गरीबों के लिए शुरू होगी ‘समाजवादी कैंटीन’, मिलेगा सस्ता और पौष्टिक भोजन

अगर 2017  चुनाव में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rohit Singh

•

Updated: 11 Jan 2017, 12:19 PM IST

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ।
तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी कैंटीन शुरू की जायेगी। जिससे गरीबों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इसकी घोषणा सीएम अखिलेश यादव की ओर से अपने घोषणापत्र में की जायेगी। अगर 2017 चुनाव में अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।


साथ ही समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में स्मार्टफोन देने की बात भी शामिल की जायेगी। इसके अलावा डिजिटल डिवाइड कम करने के लिए लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन योजना, लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाला समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी प्रमुख रूप से घोषणापत्र में शामिल होगा।


ये भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस के बाद अयोध्या में पहली बार लड़ेगा मुस्लिम प्रत्याशी, क्या BSP को मिलेगा फायदा

इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर मौजूद स्कूलों के लिए अच्छे भवन और हर स्कूल में बैठने के लिए अच्छी कुर्सी मेज का इंतजाम भी होगा। परिवार में चल रही अंदरूनी लड़ाई के बीच सीएम अखिलेश यादव जल्द ही जनता के सामने अपना चुनावी घोषणापत्र पेश करेंगे।

घोषणा पत्र में तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर प्रदेश भर में सस्ता, पका-पकाया, गर्म भोजन उपलब्ध कराने की बात होगी। सीएम अखिलेश ने इस साल एक मई को श्रमिकों के लिए इस तरह के भोजन निर्माण स्थलों पर उपलब्ध कराने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था। घोषणापत्र में उनके इरादों, काम और विजन की छाप दिखेगी।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग