29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन, सरकार और भाजपा में शोक की लहर

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या थी...CM Yogi Adityanath Father Death

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Apr 20, 2020

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन, यूपी सरकार और भाजपा में शोक की लहर

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का हुआ निधन, यूपी सरकार और भाजपा में शोक की लहर

लखनऊ. (CM Yogi Adityanath Father Death) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) का आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। एम्स अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें बीते 13 मार्च को एम्स में लाया गया था। सीएम योगी के पिता की मौत की खबर से यूपी सरकार के मंत्रियों समेत पूरी प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लखनऊ स्थित सीएम आवास और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हलचल कुछ बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन के चलते कहीं कोई भीड़ नहीं है। आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे। डॉक्टरों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।


दिल्ली एम्स में थे भर्ती

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर के निवासी थे। उन्हें बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था। यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया थैा, जहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई और उसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।


एयर एंबुलेंस से लाए गए थे दिल्ली

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या थी। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी की। लेकिन पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया।